काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच की 203वीं गोष्ठी संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान, कवि सम्मेलन में गूंजे गीत, ग़ज़ल और व्यंग्य
वाराणसी, 4 जुलाई।
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी की 203वीं शनिवारिय साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के अनेक प्रतिष्ठित कवियों, शायरों और साहित्यकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार ई. राम नरेश "नरेश" ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दीपक दबंग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ग़ज़लकार डॉ. पुष्पेन्द्र अस्थाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुनींद्र पाण्डेय 'मुन्ना' ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के नवनियुक्त सचिव विजय चन्द्र त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरांत साहित्यिक गोष्ठी में हास्य-व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र (धानापुर), सत्यनारायण, मुनींद्र पाण्डेय 'मुन्ना', वहीद इकबाल लोहतवी, डॉ. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह 'प्रहरी', सुबोध सिन्हा 'बच्चा बिहारी', डॉ. दिनेश दत्त पाठक, ई. राम नरेश 'नरेश', दीपक दबंग, डॉ. पुष्पेन्द्र अस्थाना, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव 'टोपी', मोहकम बनारसी, विजय चन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, उमेश सिंह सहित अनेक रचनाकारों ने गीत, ग़ज़ल, मुक्तक एवं हास्य-व्यंग्य रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ किया।
गोष्ठी के दौरान जुलाई 2026 से जुलाई 2028 तक के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। संस्था ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की विस्तृत सूची शीघ्र ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार ई. राम नरेश "नरेश" को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ई. राम नरेश ने भी अपनी संस्था चन्द्रा साहित्य परिषद की ओर से काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिनेश दत्त पाठक ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अल्पाहार के उपरांत गोष्ठी का समापन किया गया।
— संवाददाता
दैनिक नव परिधि मीडिया सर्विसेज एण्ड पब्लिकेशंस (पंजीकृत)
![]() |
| अमित श्रीवास्तव (प्रधान संपादक) |


No comments:
Post a Comment