खबरें

Thursday, February 12, 2026

स्व. श्री माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित

स्व. श्री माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित

दैनिक नव परिधि :



प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में शिक्षकों, वालंटियर्स और विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज, जौनपुर:

श्री माता प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज, बहोरिकपुर के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री माता प्रसाद सिंह जी के निर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संस्थापक के आदर्शों, अनुशासन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके बताए मार्ग पर चलकर विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सम्माननीय शिक्षकगण, सहयोगी वालंटियर्स एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में श्री चंद्रकांत दुबे जी (जीएम, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड/पेप्सी, भुवनेश्वर), श्री बृजेश सिंह जी (प्रोप्राइटर, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज, बदलापुर), श्री सिद्धार्थ सिंह जी (मंडल अध्यक्ष, महराजगंज – पूर्व छात्र) तथा श्री निर्भय सिंह जी (मंडल उपाध्यक्ष, महराजगंज) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री मूलचंद सर ने किया तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री राकेश सिंह, उप-प्रबंधक श्री सतीश सिंह, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह ने संस्थापक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा प्रदान की।

दैनिक नवपरिधि मीडिया सर्विसेज एंड पब्लिकेशन (पंजीकृत)

अमित श्रीवास्तव (प्रधान संपादक)


No comments:

Post a Comment