"राजनीतिक लाभ के लिए बयान का दुरुपयोग हो रहा है" – डीके शिवकुमार
दिल्ली।
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों आरएसएस गीत को लेकर मचा घमासान अब शांत होता दिख रहा है। दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरएसएस गीत की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल गर्मा दिया था। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों में राजनीतिक हलचल मच गई।
जहां बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे पर शिवकुमार पर जमकर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने भी उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई। मामला तूल पकड़ने पर डिप्टी सीएम को सफाई देनी पड़ी और अब उन्होंने इस पर माफी मांग ली है।
डिप्टी सीएम का बयान – "अगर किसी को ठेस पहुँची है, तो खेद है"
डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा,
"अगर कांग्रेस या बीजेपी के गठबंधन को ठेस पहुँची है तो मैं माफी मांगता हूँ। मैंने किसी की भावना आहत करने के लिए यह टिप्पणी नहीं की थी। यह केवल राजनीतिक व्यंग्य था, जिसका कुछ लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पार्टी का कोई दबाव नहीं है।
"मैं कांग्रेसी ही मरूंगा"
डीके शिवकुमार ने साफ किया कि उनकी टिप्पणी का मकसद बीजेपी पर कटाक्ष करना था, न कि किसी की भावनाएं आहत करना। उन्होंने कहा,
"मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और कांग्रेस में ही रहकर मरूंगा। गांधी परिवार पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।"
कर्नाटक की राजनीति में यह विवाद भले ही कुछ समय तक गर्माया रहा हो, लेकिन डिप्टी सीएम की माफी के बाद अब इस पर सियासी पारा ठंडा पड़ता दिख रहा है।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
दैनिक नव परिथि मीडिया सर्विसेज एंड पब्लिकेशन
![]() |
| अमित श्रीवास्तव (प्रधान संपादक) |


No comments:
Post a Comment