खबरें

Tuesday, November 4, 2025

 


अखिल भारतीय चित्राश महासभा ने विधायक रमेशचंद्र मिश्र और चेयरमैन सीमा सिंह को भगवान चित्रगुप्त की छवि अर्पित कर किया सम्मानित

बदलापुर (जौनपुर):
अखिल भारतीय चित्राश महासभा, बदलापुर इकाई द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा माननीय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्र जी का सम्मान, जिन्हें समाज के प्रतिनिधियों ने भगवान चित्रगुप्त जी की दिव्य छवि और सम्मान प्रमाण-पत्र अर्पित कर आदरांजलि स्वरूप अभिनंदित किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी केवल लेखा-जोखा के देव नहीं, बल्कि सत्य, नीति और न्याय के आराध्य हैं। उनके आदर्श समाज में धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विधायक श्री मिश्र ने इस भावनापूर्ण सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“कायस्थ समाज ज्ञान और न्याय का संगम है, जिसने सदैव समाज को दिशा देने का कार्य किया है। मैं स्वयं को इस परंपरा का सहभागी मानता हूँ।”


कार्यक्रम में नगर पंचायत बदलापुर की चेयरमैन श्रीमती सीमा सिंह को भी भगवान चित्रगुप्त जी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि चित्रांश (कायस्थ) समाज सदैव शिक्षा, सेवा और संस्कार की ज्योति जलाए रखने वाला समाज है।

मंच पर स्थानीय कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

इस पवित्र अवसर पर कायस्थ परिवार के प्रतिष्ठित सदस्य
भैयालाल निगम, किशन निगम, संतोष निगम, सुशील निगम, डॉ. कृष्णकांत निगम, अमित श्रीवास्तव, कृष्णप्रकाश श्रीवास्तव (शिन्टू), अनुज श्रीवास्तव, जीतलाल निगम, सौरभ निगम इत्यादि सम्माननीय जन उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक प्रकाशित कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर भगवान चित्रगुप्त जी की “जय चित्रगुप्त देव” के उद्घोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

— दैनिक नव परिधि मीडिया सर्विसेज एंड पब्लिकेशन, बदलापुर

अमित श्रीवास्तव (प्रधान संपादक)


No comments:

Post a Comment