श्री माता प्रसाद सिंह इण्टर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान, वरिष्ठ परिचारक राजनाथ यादव को दी गई भावभीनी विदाई
दैनिक नव परिधि:
जौनपुर (20 मई 2026):
स्थानीय क्षेत्र बहोरिकपुर स्थित श्री माता प्रसाद सिंह इण्टर कॉलेज में बुधवार को एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह' का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जहां एक ओर यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर विद्यालय में अपना लंबा और अमूल्य समय देने वाले वरिष्ठ परिचारक श्री राजनाथ यादव को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
मेधावियों ने लहराया परचम
समारोह में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के टॉपर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में अखिलेश कुमार पटेल और सितारा देवी की मेधावी पुत्रियों ने शानदार सफलता हासिल की, जिसमें श्रुति पटेल ने 91.66% अंकों के साथ प्रथम और श्रेया पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इन्द्रमणि के पुत्र सत्यम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इण्टरमीडिएट में धर्मवीर के पुत्र शुभम ने प्रथम, इन्दूराम यादव के पुत्र अमित ने द्वितीय तथा रमाशंकर दुबे की पुत्री अदिति दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
राजनाथ यादव की नि:स्वार्थ सेवाओं को किया गया याद
समारोह का दूसरा चरण अत्यंत भावुक रहा, जब विद्यालय के वरिष्ठ परिचारक श्री राजनाथ यादव को उनकी शानदार शैक्षिक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनके नि:स्वार्थ सेवाभाव, सादगी और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
शिक्षा और संस्कार ही सफलता की कुंजी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक श्री विवेक कुमार सिंह और संरक्षक श्री राकेश कुमार सिंह ने सभी मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उप-प्रबन्धक श्री सतीश कुमार सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का बेहद कुशल एवं सफल संचालन श्री मूलचन्द कन्नौजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए समरनाथ पटेल, धर्मेन्द्र यादव, समरबहादुर पटेल, इन्द्रमणि गौतम और धर्मवीर गौतम सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गण- श्री आनन्द कुमार सिंह, श्री लालचन्द खरवार , श्री रवीन्द्रनाथ यादव, श्री राधेश्याम यादव, श्री अच्छेलाल यादव, श्री रंजन कुमार पटेल, श्री अरविन्द कुमार सिंह और श्री सुधीर कुमार यादव की सक्रिय भूमिका रही।
दैनिक नव परिधि मीडिया सर्विसेज एण्ड पब्लिकेशंस (पंजीकृत)





No comments:
Post a Comment